Get Latest News Tech Computer All Hardware & Software Info
banner

कंप्यूटर के फायदे और नुकसान Advantages Disadvantages of Computers

कंप्यूटर के फायदे और नुकसान Advantages Disadvantages of Computers 



कंप्यूटर के फायदे/लाभ Benefits/Advantages of Computer in Hindi

#1 संचार का सबसे अच्छा माध्यम Best Communication Device

एक कंप्यूटर और एक इन्टरनेट कनेक्शन, इन दोनों की मदद से यह दुनिया का सबसे बेहतरीन संचार का माध्यम कहा जाता है। कंप्यूटर पर इन्टरनेट की सेवा आप बिना रोक टोक के इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपने दूर बैठे दोस्त, परिवार वालों से कोम्पुएर पर विडियो चैट, मेस्सगिंग, ईमेल के माध्यम से आसानी से संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही आप दूसरों के द्वारा प्रकशित किये हुए चीजों को भी देख और सुन सकते हैं। जैसे आप अगर चाहें तो ऑनलाइन इन्टरनेट पर समाचार पढ़ और देख सकते हैं, ऑनलाइन पढाई कर सकते हैं या YouTube जैसे Video वेबसाइट की मदद से बहुत कुछ सिख सकते हैं।

#2 किसी भी संसाधन को साझा करने में आसानी Best Easy Resource Sharing

यह सुविधा बड़ी कंपनियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। बड़ी कंपनियों के बहुत सारे उपयोगकर्ता होते हैं ऐसे में उन्हें अपने Users को अपने उत्पादों से जुडी नयी जानकारीयों को पहुँचाना पड़ता है। एक साथ करोड़ों उपयोगकर्ताओं को अपना मेसेज पहुँचाना मात्र कंप्यूटर ही एक माध्यम है जिससे ये मुमकिन हो सकता है।
बड़ी कंपनियां ईमेल मार्केटिंग, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर कंपनी पेज, या अपने सब्सक्राइबर को कंप्यूटर और इन्टरनेट के माध्यम से कुछ सेकंड में करोड़ों उपयोगकर्ताओं को अपने अपडेट पहुंचाते हैं।

#3 यह फाइल साझा करने का बेहतरीन डिवाइस है Best Easy File Sharing Device

कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र या साधन है जो दुनिया के सभी अन्य फाइल कलेक्शन या मेमोरी डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। आप अपने किसी भी मेमोरी डिवाइस में कुछ ही समय के भीतर कई गीगा बाईट (GB) मेमोरी के फाइल एक डिवाइस से दुसरेडिवाइस में ट्रान्सफर कर सकते हैं।
अप कंप्यूटर पर CD write भी कर सकते हैं यानी की अगर आपके कंप्यूटर में CD Writer लगा है तो आप अपने फाइल्स को CD या DVD में भी Save कर सकते हैं।

#4 यह एक सस्ता यंत्र है Its a Inexpensive System

आज के दिन में कंप्यूटर बहुत सस्ते हो चुके हैं। आको अच्छे कंप्यूटर या लैपटॉप 25000-30000रु तक ऑनलाइन या कंप्यूटर की दुकानों पर मिल जायेंगे।
कंप्यूटर को आप जरूरत के अनुसार Assemble भी करवा सकते हैं इससे आपके कुछ पैसे और बच सकते हैं। जैसे कुछ लोगों को ज्यादा Memory की आवश्यकता नहीं होती है तो ऐसे में वो लोग चाहें तो 500GB या 300GB का हार्ड डिस्क HDD ना चुन कर 128GB लगवा सकते हैं।
कुछ लोगों को अन्य Accessory जैसे CD Writer की आवश्यकता नहीं होता तो ऐसे में उन लोगों को अपने जरूरत के अनुसार Computer को Assemble करवाना चाहिए क्योंकि इससे Costing कम जायेगा।

#5 समय की बचत होती है It’s Saves Time

Computer ने मनुष्य का 80% समय बचा दिया है। चाहे यह किसी कंपनी की बात हो, बैंक की बात हो, किसी फैक्ट्री की बात हो हर जगह कंप्यूटर के आने से समय में बहुत बचत हुई है।
उदहारण के लिए अगर सोचे कंप्यूटर के आने से पहले लोग बैंकों में Account से जुड़े सभी कार्य हाथों स किये जाते थे। जैसे पैसों का हिसाब, पासबुक अपडेट सब कुछ हांथों से पर कंप्यूटर के आने के बाद से यह काम एक दम आसान हो चूका है।
आज कल बैंकों में सब कुछ इन्टरनेट और कंप्यूटर के माध्यम से होता है यहाँ तक की पासबुक तक भी Print किया जाता है।

#6 It has a Large Document Storage Space इसमें डॉक्यूमेंट रखने का बहुत जगह होता है

पहले ऑफिस और बैंकों में डॉक्यूमेंट को हाँथ से लिख कर रैक में रखा जाता था। उसमें बहुत साड़ी असुविधाएं होती थी जैसे डाक्यूमेंट्स घूम हो जाते थे, कागज़ पुराने होने के कारन सड जाते थे या तो लिखे हुए चीज़ मिट जाते थे और सबसे बड़ी मुश्किल की बात डाक्यूमेंट्स ढूँढना बहुत मुश्किल होता था।

पर कंप्यूटर के आने से अब यह बहुत ही आसान हो चूका है। कंप्यूटर में लाखों करोड़ों डाक्यूमेंट्स आप आसानी से रख सकते हैं। इसमें ना कोई सड़ने का डर है और ना घूम होने का। आप जल्दी से किसी भी फाइल को कंप्यूटर पर ढूंढ सकते हैं।

कंप्यूटर के नुकसान/हानि Loss/Disadvantages of Computer in Hindi

#1 समय की बर्बादी Time Waste

कंप्यूटर के अविष्कार से समय की बहुत बचत हुई है पर कुछ लोग इसका अनुत्पादक गतिविधियों को करके अपना मुल्वान समय बर्बाद करते रहते हैं। लोग पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठे रहेते हैं और गेम्स खेल कर, विडियो देखकर, या फालतू की चीजें करके अपना समय बर्बाद करते हैं।
कंप्यूटर को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना अच्छी बात है पर दिन भर बैठे रहना ये सही बात नहीं है। इससे बस समय की बर्बादी हो सकती है और कुछ नहीं।

#2 शारीरिक गतिविधियों में कमी Lack of Physical Activity

कंप्यूटर चलाना तो बहुत आसान है और यह हमारे बहुत सारे कार्य भी आसानी से कर देता है पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा हमारे शारीर पर पड़ता है। जैसे-जैसे एक व्यक्ति अपना ज्यादा तर समय कंप्यूटर के सामने बिताता है, बैठे-बैठे सभी कार्य पूरा हो जाने के कारण एक आलसपन आ ही
बाहर गार्डन में चलना, अच्छे शारीरिक खेल खेलने के बजाये आज लोग ज्यादातर समय कंप्यूटर में गेम खेलना पसंद करने लगे हैं और इसे में शारीर में सुस्ती बढ़ रही है और लोग अलसी बनते जा रहे हैं।

#3 रक्त परिसंचरण सही से ना होना Poor Blood Circulation

कहा जाते है कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय एक ही पोजीशन में बैठे रहने से खून का सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है। जिसके कारण लोगों को थकान, पैरों में दर्द, और ब्लड क्लॉट जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप कुछ ऐसे व्यवसाय में हैं जहाँ कंप्यूटर चलना आवश्यक है तो 1-2 घने में कहीं से घूम आया करें या वहीँ पर छोटा-मोटा व्यायाम करें।

#4 ज्यादा भोजन खाना और मोटापा Overeating and Obesity

हमने अपने मोटापा कम करने के टिप्स पोस्ट में आपको बताया था किस प्रकार TV देखते समय खाना खाने से लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं और यह मोटापा को बढ़ावा देता है।
उसी प्रकार कंप्यूटर के सामने बैठ कर भी लोग दिन भर Fat युक्त खाना खूब सारा खा लेते हैं। जिसकी वजह से शारीर में चर्बी का मात्र बढ़ जाता है और मोटापा बढ़ जाता है।

#5 कमर और सर में दर्द Headache and Backache

लम्बे समय तक बैठ कर कंप्यूटर का उपयोग करने से कमर में दर्द होना एक सामान्य कारण  है। कुछ लोग Computer Operate करते समय सीधे ना बैठने के कारण गर्दन और सर में बहुत दर्द होता है।
क्या आपके साथ कुछ ऐसा होता है कि कंप्यूटर को बंद करने के बाद आपका सर थोडा भरी-भरी लगता है या दर्द होता है?
लम्बे समय के लिए कंप्यूटर चलाने से सर में बहुत दर्द हो सकता है। ज्यदातर ऑफिस या रेगुलर कंप्यूटर के सामने बैठने वालों के कमर और सर में दिर्द की प्रॉब्लम को देखा गया है।

#6 आँखों या दृष्टि में कमजोरी Cause Poor Eyesight

लगतार कंप्यूटर स्क्रीन की रौशनी देखने के कारण आँखें ख़राब भी हो सकती हैं। कंप्यूटर के लगातार इस्तेमाल से आँखें सुख जाती हैं।
कंप्यूटर के लगातार इस्तेमाल करते समय भी बिच-बिच में थोडा ब्रेक लें और कुछ मिनट के लिए आँखें बंद करके आराम करें या आँखों के लिए Exercise करें जैसे किस दूर की चीज़ को देखकर Focus करें।

#7 अनिद्रा और डिप्रेशन Cause Insomnia and Depression

आज कल के युवा कंप्यूटर के सामने बैठ कर रात-रात भर चैटिंग, गेम्स या अन्य गतिविधि पर लगे रहते हैं। इसकी वजह से ना सिर्फ वे अच्छी नींद सोने से दूर होते हैं बल्कि सही तरीके ना सो पाने के कारण उन्हें कई प्रकार के प्रतिकूल प्रभावों का भी सामना करना पड़ता है।
कुछ नये रिसर्च से यह सामने आया है कि 5 घंटों से ज्यादा कंप्यूटर चलने वालों में इनसोम्निया की शिकायत ज्यादा देखा गया है।
सुनने में बहुत ही अजीब लगेगा पर ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर समय बिताने से डिप्रेशन जैसी स्वास्थ्य सम्बन्धी मुश्किलों का भी सामना करना पड सकता है। ऐसा खासकर इसलिए होता है क्योंकि लोग असली दुनिया से दूर होने लगते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

अगर देखा जाये तो कंप्यूटर से जितना मनुष्य को फायेदा हुआ है उतना नुक्सान। हमें जितना हो सके कंप्यूटर का कम इस्तेमाल करना चाहिए। कंप्यूटर कुछ सिखने लिए या रचनात्मक अविष्कार करने के लिए है इसे खेलने का यंत्र ना बनायें। हमेशा स्वस्थ रहें !


0 comments:

Copyright © 2013 Free Computer Hardware & Software Tutorial - Hindi & English